देवघर, नवम्बर 13 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस पर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों को तैयार किया जा रहा है। छठ कमेटी से जुड़े युवाओं द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई की जाएगी। छठ व्रतियों को दिक्कत ना हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पालोजोरी के शमशान घाट स्थित छठघाट में छठ व्रतियों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है, इसके अलावे जमुना नदी, फ़ाडासिमल तालाब ,ठेंगाडीह जोरिया सहित विभिन्न छठ घाटों में छठ पर्व का आयोजन होता है। घाटों में व्रतियों की संख्या सैकड़ों में रहती है। छठ पर्व को लेकर हर तरफ़ भक्ति का भी माहौल देखने को मिल रहा है। आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को प्रावधान के अनुसार कद्दू भात का आयोजन होगा। जबकि शनिवार को खरना होगा। कद्दू भात को लेकर पालोजोरी में गुरुवार को लगे ह...