Deogarh News: पालोजोरी : कलश स्थापन के साथ शुरु हुई शारदीय नवरात्र
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: पालाज़ोरी, प्रतिनिधि। रविवार से पालोजोरी व इसके आसपास का इलाको में या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता की जयघोष के साथ शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई। पालाजोरी के अलावे सरसा,असना ,कुंजोड़ा, बसबूटिया, बदियामोड व कडरासाल सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार को कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो गई है। शक्ति की देवी मां दुर्गा पूजा लेकर पालाजोरी के विभिन्न पूजा पंडालो व दुर्गामंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाने का भी शुरू हो गया है। पूजा कमेटी के लोग भी पूजा के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि मां दुर्गा की पूजा 10दिनों तक होगी। हिन्दू समुदाय के लिए यह पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस समय मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं व अपने भक्तों की हर मनोकामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.