Deogarh News: पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति पर हमला व मारपीट
देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के आस्ता गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी, लाठी और लोहे की रड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ब्रह्मदेव यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र निवासी उसके बेटे का साला समेत अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व घर में सास और पतोहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.