देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के जोरमो गांव में सरकारी नाला में घर का गंदा पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रुकसाना खातून, मो. समसुद्दीन अंसारी और मो. रकीब शामिल हैं। घटना के संबंध में पीड़ित मो. समसुद्दीन अंसारी ने बताया कि घर के गंदे पानी की निकासी के लिए उन्होंने पाइप लगाया है। रविवार सुबह गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गंदे पानी को नाला में बहाने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने डंडे और लोहे की रड से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कुएं से पानी लेने को लेकर मारपीट, एक घायल मारपीट में तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी...