Deogarh News: पाथरोल थाने को मिलेगा अपना आशियाना
देवघर, अक्टूबर 29 -- पाथरोल थाना भवन और नई पुलिस सुविधाएं Deogarh News: अनुमंडल के पाथरोल थाना को जल्द अपना आशियाना मिलेगा। नए थाना भवन के निर्माण पर करीब 3.18 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। भवन कल्होर के समीप बनेगा, जहां स्थल का चयन पूर्व में ही किया जा चुका है। वर्तमान में पाथरोल थाना एक बुनियादी भवन में संचालित हो रहा है, जहां न उचित सुविधाएं हैं और न पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था। कुछ अधिकारी पंचायत भवन में तो कुछ अन्य सरकारी भवनों में डेरा डाले हुए हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल प्रभावित हो रहा है। नया भवन बनने से पदाधिकारियों को इस असुविधा से छुटकारा मिलेगा। नए भवन में क्वार्टर, थाना चेंबर से लेकर अलग-अलग रूम तक सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गत 9 मार्च 2019 को तत्कालीन श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.