Deogarh News: पाथरोल : विद्यालय में अव्यवस्था को लेकर छात्रों व अभिभावकों ने किया हंगामा
देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: पाथरोल,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय प्लस टू विद्यालय लेड़वा में गुरुवार को छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय में आकर अव्यवस्था को लेकर हंगामा किया। घटना के संबंध में बताया जाता है की विगत 15 अगस्त को छात्रों के बीच वितरण करने वाले पाठ्य पुस्तिका को विद्यालय के एक शिक्षक जिन्हें विद्यालय में वितरण करने के लिए दिया गया था। एक बंडल 50 कॉपी को उनके बाइक के डिगी से छात्रों ने बरामद किया। गुरुवार को स्थानीय जन प्रतिनिधि और छात्रों के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और मामले के जांच की मांग की। हंगामा के बाद झारखंड सरकार के मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, गुलाम असरफ उर्फ़ राजू विद्यालय पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समाधान निकाला गया। घटना को लेकर पाथरोल पुलिस को एक आवेदन दिया गया। पुलिस को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.