देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: साइबर अपराधियों का गैंग जिले में नेटवर्क के साथ संगठित अपराध को अंजाम दे रहा है। साइबर अपराधी कानून के लचिले रुख का फायदा उठाकर क्षेत्र के युवाओं को अपराध के दलदल में धकेल रहे हैं। 22 जुलाई को दो झपटमार युवक स्कूटी सवार युवती से मोबाईल झपट कर भाग निकलने की कोशिश करने लगे। वहीं युवतियों ने समझ-बूझ से अपराधियों का पीछा कर एक को पकड़ने में कामयाबी भी पा ली। झपटमार आरोपी की अपाचे बाइक भी जब्त कर ली गयी है। घटना के संबंध में पाथरोल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। मधुपुर निवासी युवती प्रियंका जायसवाल के आवेदन पर पाथरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जो घर से भी फरार बताया जा रहा है। साइबर अपराध क्षेत्र में संगठित अपराध मा...