देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: पाथरोल प्रतिनिधि। सिद्धपीठ काली माता मंदिर में होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर सोमवार को पाथरोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करौं सीओ ऋषिराज ने की। पूजा को लेकर शांति समिति सदस्यों ने पूजा में पर्याप्त पुलिसबलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। ऋषिराज ने कहा कि लोग शांति और सद्भाव से त्योहार मनाएं। त्योहार में हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर रहेगी। मंदिर में पर्याप्त महिला पुलिस रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। आवागमन के लिए वन-वे पर विचार किया जाएगा। काली माता मंदिर मुख्य मार्ग पर बंदर चौक पर बैरिकेडिंग रहेगी। बैठक को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश मौके पर मंत्...