देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: जसीडीह। चलती ट्रेन की खिड़की से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मोबाइल झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जसीडीह रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए मामला कुमारडुबी रेल थाना को भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र निवासी आदित्य जायसवाल बेंगलुरु की एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रांची स्टेशन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सवार होकर जसीडीह आ रहे थे। रविवार की सुबह ट्रेन के कुमारडुबी स्टेशन के समीप पहुंचने पर वह खिड़की के पास बैठे थे। इसी दौरान 15-16 वर्ष का एक किशोर ट्रेन की खिड़की से उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई। रेल पुलिस ने मामला दर्ज करने के ब...