देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान निर्धारित रात्रि पाली में ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए पांच चिकित्सा पदाधिकारियों से सीएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। इनमें डॉ. शशिकांत चंदन, चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह, आध्यात्मिक भवन स्वास्थ्य शिविर; डॉ. राजन कुमार नन्हे, जेआर, रिम्स रांची, सरासनी स्वास्थ्य शिविर; डॉ. नीलोत्पल, चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी मोहनपुर, हिंदी विद्यापीठ स्वास्थ्य शिविर; डॉ. नीरज कुमार, जेआर, रिम्स रांची, चिकित्सा पदाधिकारी, बोकारो, सदर अस्पताल देवघर तथा डॉ. जितेंद्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, बोकारो, पुराना सदर अस्पताल स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला जैसे बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं को निर्बाध स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यू...