देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम देवघर कार्यालय परिसर में विगत दिनों हुए कार्यकलाप एवं कार्यरत कर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को संज्ञान में आने के उपरांत देवघर नगर निगम की नगर आयुक्त सुलोचना मीणा द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी कार्यालय आदेश में यह जिक्र है कि सुरक्षा, सम्मान व भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से नगर निगम देवघर कार्यालय में प्रवेश करने वाले कार्यरत सभी पदाधिकारी, नियमित, अनुबंध, अस्थाई कर्मियों तथा सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यालय द्वारा निर्गत पहचान पत्र के साथ कार्यालय आना अनिवार्य होगा। साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि देवघर नगर निगम के महापौर, उप महापौर को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के...