Deogarh News: पति से विवाद, पत्नी ने किया विषपान
देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करतोडीह गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी पति समेत अन्य परिजनों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में महिला के पति शिबू यादव ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच घर में विवाद हुआ था। उसी को लेकर पत्नी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की जानकारी ओपी को दे दी है। पुलिस मामले की जांच को लेकर पीड़िता से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.