देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह गांव में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद के बाद दूससे के घर में आरोपियों ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। मामले में पीड़ित जयकांत चौबे की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। शिकायत में पड़ोसी बालेश्वर यादव समेत परिवार के सदस्यों और कुछ अज्ञात लोगों पर घर पर हमला, पथराव, तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर ले जाने तथा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जयकांत चौबे ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे पड़ोसी बालेश्वर यादव अपनी पत्नी रेखा देवी, पुत्र प्रभाकर कुमार उर्फ बजरंगी यादव, अभिषेक यादव, पुत्री प्रियंका कुमारी तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- De...