देवघर, अक्टूबर 18 -- दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता के निर्देश Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि पूजा पंडालों में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त संख्या में पहचान पत्र के साथ वालंटियर्स की प्रतिनियुक्त करेंगे। साथ ही विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन व साफ-सफाई आदि का व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसी भी पूजा पंडाल में अव्यवस्था की स्थिति नहीं बने। इसके साथ ही विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सहय...