देवघर, अक्टूबर 16 -- Deogarh News: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का देवघर आगमन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने देवघर परिसदन में पंजाब के राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार व संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।फोटो-16देव19-पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पुष्पगुच्छ देते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया।फोटो-16देव20-पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पुष्पगुच्छ देते एसपी प्रवीण पुष्कर।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...