देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह गांव में शादी के रिश्ते को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में पीड़ित बालेश्वर प्रसाद यादव की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन में घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास, गाली-ग्लौज, ईंट-पत्थर चलाने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ढाकोडीह निवासी बालेश्वर प्रसाद यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई को बेटी का रिश्ता तय करने के लिए लड़के पक्ष के लोग उनके घर आए थे। आरोप है कि पड़ोसी शिव कुमार चौबे ने लड़के के पिता को अपने घर बुलाकर परिवार के खिलाफ भ्रामक बातें कहीं, जिस कारण रिश्ते पर असर पड़ा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पड़ोसी पर घर में पथराव, तोड़फोड़ व सीसीटीवी कैमरा ले...