देवघर, सितम्बर 23 -- Deogarh News: एम्स देवघर के न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी के शेड्यूल में अचानक बदलाव से मंगलवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन उपलब्ध शेड्यूल में न्यूरोलॉजी ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होने की जानकारी पहले से प्रदर्शित हैं। इसी आधार पर कई मरीज मंगलवार को इलाज के लिए एम्स पहुंचे थे।

शेड्यूल में बदलाव की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद मरीजों को ओपीडी का शेड्यूल बदलकर बुधवार और शुक्रवार किए जाने की जानकारी मिली। कई मरीजों को यह जानकारी ओपीडी काउंटर पर पहुंचने के बाद हुई। इसके कारण दूर-दराज से आए मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। मरीजों का कहना है कि यदि ओपीडी के दिन में बदलाव किया गया था, तो इसकी सूचना पहले से ऑनलाइन शेड्यूल के साथ-साथ अस्पताल परिसर मे...