देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। अधिवक्ता कैलाश प्रसाद चौधरी के निधन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के कक्ष में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की एवं पीडीजे सहित सभी न्यायिक अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर अधिवक्ता को अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की। मौके पर देवर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने भी शोक जताया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति शुक्ला के निधन पर शोकसभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...