Deogarh News: निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें एसआईआर का कार्य
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: देवघर। देवघर नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी देवघर सह इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से एएसएसडी सूची, इन्यूमेरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन तथा शेष गणना प्रपत्र के वितरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसडीओ देवघर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर से संबंधित सभी कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बैठक में एईआरओ, एडिशनल एईआरओ, बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ एवं कार्यालय के संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.