Deogarh News: निरीक्षण पर निकले डीसी ने सड़क पर तड़प रहे घायलों को देख रुकवाया काफिला
देवघर, नवम्बर 2 -- अधिकारियों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल Deogarh News: देवघर। देवघर जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने न सिर्फ अपनी प्रशासनिक कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की एक ऐसी अनूठी मिसाल पेश की जो समाज के लिए प्रेरणादायी है। देवघर प्रखंड के गिधनी पंचायत में विकास योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने के बाद पुनासी मत्स्य विभाग के कार्यों का जायजा लेने जा रहे उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के त्वरित और संवेदनशील निर्णय से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों का काफिला जब केनमन काठी मोड़ से आगे गुजर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.