Deogarh News: नियमित बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: प्रखंड के मारगोमुंडा सहित पिपरा, कानो, चरघरा, लहरजोरी, परसिया, बड़बाद, सालमान्द्रा, मुरलीपहाड़ी, पंचरूखी, खेसवा, बरेडीह, पारोजोरी, दुधानी, करंजो आदि गांव के उपभोक्ता इन दिनों नियमित बिजली नहीं मिलने से काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी के बीच नियमित बिजली नहीं मिलने से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। इन दिनों इलाके में मामूली फॉल्ट हो जाने के बाद कई घंटे तक बिजली गुल रहना आम बात हो गई है। नियमित बिजली नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में परेशानी के अलावे विद्युत उपकरण का उपयोग नहीं ले पाने, जहरीले जीव के काटने और चोर-उचक्कों का डर बना रहता है। उपभोक्ताओं ने इलाके में नियमित बिजली बहाल कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.