Deogarh News: निजी विद्यालय का ताला तोड़कर 9 पंखा चोरी
देवघर, अगस्त 19 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित नालंदा एकेडमी में अज्ञात चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर विद्यालय से कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने विद्यालय के 6 कमरों का ताला तोड़कर 9 पंखा और बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। इतना ही नहीं विद्यालय परिसर में ही श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात जैप के जवानों के मेस से भी अज्ञात चोरों ने आटा चोरी कर लिया। विद्यालय के केयर टेकर ऐनुल होदा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.