Deogarh News: नावाडीह बैजनाथपुर में 651 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, 21 अक्टूबर को लगेगा भव्य मेला
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह बैजनाथपुर में रविवार को श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति की ओर से 651 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान के तहत आयोजित इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा नावाडीह बैजनाथपुर से शुरू होकर तीरनगर होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति की ओर से आगामी 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन करने की घोषणा की गई है। कलश यात्रा में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए। इसके अलावा भाग संख्या छह के जिला परिषद प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.