देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। नारंगी पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में बुधवार को भैयाडीह ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन दयानंद रावत द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबले में सूरा बराकोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भैयाडीह टीम को 19 रनों से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सूरा बराकोला टीम के कप्तान शिवम कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उधर भैयाडीह टीम के खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुकाबला किया और उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेएलकेएम जिलाध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। जि...