देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय ढंग से लापता 17 वर्षीया नाबालिग किशोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नाबालिग को बरामद करने व मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कुंडा थाना की पुलिस टीम शनिवार को मध्य प्रदेश रवाना हो गई है।

मध्य प्रदेश भेजी गई पुलिस टीम पुलिस को मामले में आरोपी और नाबालिग के मध्य प्रदेश में होने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद टीम को वहां भेजा गया है। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने 29 अगस्त को कुंडा थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 27 अगस्त की रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। अगले दिन 28 अगस्त की ...