Deogarh News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगया, प्राथमिकी
देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ के समीप से 16 वर्षीया किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को लेकर किशोरी के चाचा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बिहार के लखीसराय जिला अनतर्गत एक गांव के एक युवक पर शादी की नीयत से अपने साथ ले जाने का आरोप है। आवेदन के अनुसार 12 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे किशोरी घर से बाहर टहलने के लिए निकली थी। नंदन पहाड़ के समीप वैद्यनाथ आश्रम के पास एक युवक ने किशोरी की दादी के मोबाइल पर फोन किया। युवक ने खुद को पूजा करने के लिए देवघर आया और किशोरी के गांव का रहने वाला बताते हुए उसे बुलाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किशोरी युवक की बातों में आ गई। उसके बाद युवक कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से वाहन में बैठाकर किसी अन्य स्थान ले गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.