Deogarh News: नाइट गार्ड से मोबाइल की छिनतई, दो बाइक सवारों पर आरोप
देवघर, सितम्बर 16 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र में ड़ढवा नदी के समीप नाइट गार्ड से मोबाइल फोन छिनतई हो गई है। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर जसीडीह थाना के रायडीह गांव निवासी कामेश्वर राय ने बुधवार को नगर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जिक्र है कि वह नगर थाना के हरदला कुंड गली स्थित मां गायत्री प्रिंटर के समीप निर्माणाधीन अपार्टमेंट में नाइट गार्ड की नौकरी करता है। रात के समय वह किसी काम से ड़ढ़वा नदी की ओर गया था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उसके पास पहुंचे। उसकी बाइक को रुकवाया । उसी दौरान एक युवक ने उससे मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.