Deogarh News: नहीं बजा एटीएम का हूटर, बदमाश ले उड़े मशीन
देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नंदन पहाड़ रोड अवस्थित एसबीआई एटीएम बदमाशों ने मंगलवार देर रात उखाड़ लिया, लेकिन उस दौरान एटीएम का हूटर बजा ही नहीं। परिणामस्वरूप अपराधियों ने आसानी से पहले सीसीटीवी कैमरा निष्क्रिय किया, फिर कार की मदद से शटर और एटीएम मशीन उखाड़ लिया। उसके बाद करीब 200 फीट तक मशीन को खींचकर ले गए और वहां से मशीन को कार में लादकर आसानी से फरार भी हो गए। पुलिस अब सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- कार से आए और ATM मशीन ही उखाड़ ले गए, वायरल हो रहा देवघर में चोरों VIDEOबदमाशों की पहचान वहीं एसबीआई एटीएम उखाड़ने वाले सभी अपराधियों की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में सभी एक जैसे ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं। अपराधियों ने चेहरे पर नकाब और हाथों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.