देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: करौं। प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ में कई महीनों से विद्यालय का चापाकल खराब रहने से विद्यालय प्रबंधन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पठन-पाठन करने आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा दूर से पानी लाकर पिलाया जा रहा है। वहीं विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने में रसोईया को भी काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सात माह पूर्व विद्यालय का चापाकल मरम्मत किया गया था । लेकिन मरम्मत करने के बाद एक सप्ताह भी चापाकल नहीं चला। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी जर्मन तुरी ने बताया कि चापाकल खराब रहने से मध्याह्न भोजन बनाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और छात्र-छात्राओं को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है l दूर से पान...