Deogarh News: नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 98 छात्र-छात्राओं की जांच
देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. अभिषेक ने किया। इस दौरान विद्यालय के 98 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही विद्यार्थियों की मलेरिया जांच भी की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सक ने विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मौसम में बदलाव और मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। चिकित्सक ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिकित्सक से जानकारी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.