Deogarh News: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, माहौल भक्तिमय
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को चितरा के हाटतल्ला दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कुकराहा, तलझारी, पिपरासोल, आसनबनी, बरजोरी और पहरूडीह सहित आसपास के गांवों में भी श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में पूजा-पाठ और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से भक्तों को धैर्य, आत्मबल और जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Araria News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों में दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.