Deogarh News: नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री की भक्ति में डूबा जसीडीह
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। रविवार को जसीडीह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में देवी आराधना शुरू हुई। शंख ध्वनि, घंटियों की गूंज और मंत्रोच्चार से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना दुर्गा सप्तशती और चंडी पाठ किया। पूजा स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर मां की आरती उतारी गई। देवी मंत्रों और गीतों से मंदिरों और आसपास के इलाकों में भक्ति का माहौल बना रहा। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के मंत्र से पूजा स्थल गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: नौ दिनों तक बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.