देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर/चितरा प्रतिनिधि विजयादशमी के पावन अवसर पर देवघर समेत चितरा के हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। मां दुर्गा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए स्थानीय शिवगंगा और चितरा के जलहरा तालाब ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: अश्रुपूर्ण नेत्रों और जयकारों के साथ मां दुर्गा को दी...