देवघर, नवम्बर 10 -- सारठ में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन Deogarh News: सारठ दीवान बगीचा स्थित काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार देर शाम ढोल नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकली शोभायात्रा मंदिर से निकलकर बर्मा टोला, राउत टोला, ब्राह्मण टोला, कायस्थ टोला, पुराना बाजार, बाउरी टोला, नापित टोला, मंडल टोला, रवानी टोला के रास्ते पुराना बजरंगबली चौक होते हुए कालीपोखर पहुंची। वहां प्रतिमा को जल में प्रवाहित कर दिया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर जय मां काली, हर-हर महादेव के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं विसर्जन के पूर्व दीवान बगीचा काली मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। उसमें मिठाई-खिलौने समेत चाट-चाउमिन समेत अन्य दुकानें लगाई गई थी। मेले में लोगों ...