देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय नगर पुस्तकालय में लायंस क्लब की अगुवाई में अनुराग वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पुस्तकालय के विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक वाटर चिलर मशीन प्योरिफायर कैंडल्स के साथ उपलब्ध कराई गई। उद्घाटन सोमवार को अनुराग वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अरुण गुटगुटिया, पुस्तकालय अध्यक्ष घनश्याम, मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय, सचिव पंकज पीयूष, लायंस क्लब जोन चेयरमैन प्रेम पाठक और लायंस क्लब अध्यक्ष सुमंत गुटगुटिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष भोला भाई पटेल ने किया। मौके पर डॉ. अरुण गुटगुटिया ने नगर पुस्तकालय द्वारा छात्र-छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की और ई-पुस्तकालय चालू करने के लिए पांच कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की। कहा कि छात्र-छात्राओं को जीव...