Deogarh News: नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है विशेष सफाई अभियान
देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम द्वारा नियमित रुप से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान के तहत नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों, ट्रैक्टरों व सफाई कर्मियों की मदद से शहर की सड़कों और कचरा प्वाईंट्स की गहन सफाई कराई जा रही है। ताकि आगामी त्योहारों सहित भादो मेला के दौरान शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। इस संबंध में देवघर नगर निगम की नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम वासियों से अपील की है कि कचरे को खुले में नहीं फेंके और कचरा फेंकने के लिए हमेशा डस्टबिन का ही प्रयोग करें। ताकि शहर में स्वच्छता बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी शहरवासी शहर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.