देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: देवघर। देवघर नगर निगम द्वारा शहर में संपत्ति अभिलेखों को अद्यतन करने व कर निर्धारण को अधिक पारदर्शी एवं राजस्व प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष संपत्ति सर्वेक्षण, सेल्फ असेसमेंट फॉर्म एवं प्रोपर्टी असेसमेंट अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को 47 सेल्फ असेसमेंट फॉर्म नगर निगम द्वारा प्राप्त किया गया। जबकि विभिन्न वार्डों में सर्वेक्षण एवं संपत्ति सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है।

संपत्ति सत्यापन इस अभियान के दौरान नगर निगम की अधिकृत सर्वे टीम द्वारा घर-घर जाकर संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसमें निर्मित क्षेत्र , संपत्ति का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक), अतिरिक्त निर्माण, स्वामित्व एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर नगर निगम के अभिलेखों को वास्तविक स्थिति के अनुरूप अद...