Deogarh News: नगर निगम : डोर-टू-डोर प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन पर जोर
देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय स्थित नगर आयुक्त कक्ष में सोमवार को नगर आयुक्त सुलोचना मीना की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने राजस्व वृद्धि और कर वसूली की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने आवंटित वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर शत-प्रतिशत टैक्स संग्रह करना सुनिश्चित करें। मौके पर नगर आयुक्त ने जोर देते हुए कहा कि कोई भी करदाता छूटना नहीं चाहिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा टैक्स भुगतान में आनाकानी करने वाले अथवा लंबित बकाएदारों को तत्काल विधिवत नोटिस जारी करने का आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.