Deogarh News: नगर थाना की जमीन पर बनेगा आधुनिक पुलिस परिसर
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। देवघर नगर थाना परिसर की जमीन पर मौजूद पुराने और जर्जर भवनों का अब कायाकल्प किया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से पूरे परिसर को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को नगर थाना परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के संवेदक, इंजीनियर और पुलिस विभाग के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने परिसर में मौजूद सभी भवनों और उपलब्ध जमीन का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पूरे परिसर का डीपीआर तैयार कर सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। निरीक्षण के दौरान नगर थाना के वर्तमान भवन के अलावा परिसर में मौजूद पुराना जर्जर भवन, वायरलेस भवन, पुराने सरकारी पदाधिकारियों के क्वार्टर, पुरानी बैरक सहित अन्य संरचनाओं की स्थिति देखी गयी। अधिकारियों ने भवनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.