देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ सिविल लाइन मोहल्ले में शंभू कुमार के घर हुई लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कहलगांव रामपुर निवासी कुंदन कुमार के अलावा राहुल कुमार और कृष्ण कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान चोरी की नकदी में से एक लाख रुपए बरामद किए हैं। वहीं, चोरी गए अन्य आभूषणों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की घटना से संबंधित कई अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर चोरी ...