देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि दिल्ली के निहाल विहार थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को नोटिस तामिल कराने के लिए दिल्ली पुलिस टीम मोहनपुर थाना पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से आवश्यक सहयोग मांगा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के निहाल विहार थाना में दर्ज कांड संख्या- 45/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 319 के तहत मामला दर्ज है। मामले में आरोपी मुजाहिद शेख के खिलाफ नोटिस तामिल कराने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस मोहनपुर पहुंची। आरोपी का पता घोंघा पंचायत के निजबगरा गांव, थाना मोहनपुर, जिला देवघर बताया गया है। आवेदन में आरोपी की मां का नाम शमीदा बीबी दर्ज है। दिल्ली पुलिस में पदस्थापित हेड कांस्टेबल छोटे लाल, बेल्ट नंबर 760/00 ने मोहनपुर थाना में पहुंचने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस क...