देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंदजी का वार्षिकोत्सव शनिवार को काली मंडा रोड स्थित श्री 108 बाबा गणिनाथ मंदिर में बड़े भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना और झंडोत्तोलन के साथ किया गया। मध्यदेशीय कनौजिया समाज के लोगों ने अपने कुल देवता की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया था। वैश्य समाज के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने पूजा में भाग लिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूजा में शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: गणिनाथ महोत्सव में सामाजिक उत्थान पर चर्चा अपने कुल देवता की पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दू...