देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नीचे सिंघवा में धारदार हथियार से हमला करने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। लक्ष्मण महथा 15 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां के साथ टोटो से बाजार जा रहा था। उसी दौरान नीचे सिंघवा के रहने वाले सनोज महथा और उनकी दो बेटियों लीलम कुमारी व सितम कुमारी ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-ग्लौज शुरू कर दी। उसके बाद सनोज महथा घर जाकर धारदार भुजाली लेकर आया और लक्ष्मण के माथे पर वार कर दिया। हमले में वह खून से लतपथ होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। दोनों बेटियों द्वारा लात-मुक्का मारने से उनकी ...