देवघर, नवम्बर 10 -- सरकारी धान की हेराफेरी का मामला Deogarh News: देवघर। खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में सरकारी धान की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार घुठिया बड़ा असहना पैक्स अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों तत्कालीन प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उदय कमल और जनसेवक कृष्णदेव पंडित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। मामला करीब चार साल पुराना है। आरोप है कि पैक्स के माध्यम से किसानों से धान की खरीदारी करने के बाद 425 क्विंटल धान संबंधित मिल तक नहीं पहुंचाया गया था। निगम की ओर से उक्त धान का मूल्य 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 8 लाख 71 हजार 250 रुपये निर्धारित किया गया...