Deogarh News: दो साल पहले खोया मोबाइल पाकर खिल उठा चेहरे पर खुशी
देवघर, अक्टूबर 11 -- दो साल बाद जवान को मिला खोया मोबाइल Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। बाबाधाम में पूजा-अर्चना करने आए बिहार पुलिस के एक जवान का दो साल पहले खोया मोबाइल शनिवार को नगर थाना पुलिस ने उन्हें वापस सौंप दिया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर जवान ने देवघर पुलिस के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में नौकरी लगने के बाद वह बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा करने आए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने संचार साथी पोर्टल और नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल खोने के बाद दो साल बीत गए थे। अब उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। इसी बीच शनिवार को नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने फोन कर उन्हें थाने बुलाया। अचानक फोन आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.