Deogarh News: दो दिनों में नगर थाना क्षेत्र से 20 से ज्यादा मोबाइल गुम, शिकायत
देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे 20 श्रद्धालुओं से ज्यादा के मोबाइल फोन गुम हो गया है। मोबाइल नहीं मिलने के बाद सभी पीड़ित नगर थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दर्ज कराने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में दर्शन-पूजन एवं भ्रमण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अलग-अलग परिस्थितियों में उनके मोबाइल फोन गुम हो गए। मोबाइल में जरूरी संपर्क नंबर, फोटो, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां होने के कारण श्रद्धालु काफी परेशान नजर आए। नगर थाना पुलिस ने पीड़ित श्रद्धालुओं से मोबाइल से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें गुम हुए मोबाइल की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराने का आग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.