देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: सारठ,प्रतिनिधि। सारठ चितरा मुख्य मार्ग पर कुकराहा दुबे मंडा के समीप घुमावदार मोड़ पर दो ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ट्रक चितरा की ओर से आ रही थी, वहीं दूसरी ट्रक सारठ की ओर से जा रही थी। उसी दौरान नारंगी मोड़ के पहले कुकरहा दुबे मंडा के सामने जोरिया पर बने पुल के पास घुमावदार मोड़ में पेड़ व झाड़ियों के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ने के कारण दोनों ट्रक एक दूसरे से टकरा गई। जिसमें एक ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है। जबकि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक टकराने से सारठ चितरा मार्ग में आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान चितरा मधुपुर जाने वाले वाहन नारंगी मोड़ से रांगा सिरसा के रास्ते निकल गई। लेकिन सारठ आने ...