देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र तपोवन पहाड़ के पास दो किशोरों की हत्या मामले की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर अलग-अलग किशोर और युवकों को थाना बुलाकर पूछताछ की है। हालांकि, अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने अब तक कई किशोर व युवकों से अलग-अलग पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। वर्तमान में भी पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है...