Deogarh News: दो किशोरों की मौत की जांच में हिरासत में लिया गया किशोर पूछताछ के बाद छोड़ा
देवघर, सितम्बर 16 -- Deogarh News: कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव के दो किशोरों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उससे जानकारी ली और उसके बयान का मिलान अब तक सामने आए अन्य तथ्यों से किया। दोनों किशोरों की मौत की गुत्थी सुलझाने में कुंडा थाना की पुलिस के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी जुटी हुई है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की जा रही है। पुलिस अब तक मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि अभी तक दोनों किशोरों की मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है。
हर पहलू की जांच जारी सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान मृत किशोरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.