देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी दो किशोरों की मौत मामले में पुलिस की जांच अब फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। शुक्रवार शाम रांची से पहुंची फॉरेंसिक टीम कुंडा थाना पहुंची। टीम अधिकारियों ने पहले मृतक दोनों किशोरों के परिजनों को थाना बुलाकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। दोनों के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक की पूरी परिस्थितियों के बारे में परिजनों से जानकारी प्राप्त की। उसके बाद फॉरेंसिक टीम के सभी पदाधिकारी कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के साथ घटनास्थल पहुंचे और विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की स्थिति समझने का प्रयास किया। अब क्राइम सीन री-क्रिएट कर घटना की कड़ियों को जोड़ने की तैयारी है। थाना के कुमरडीह गांव निवास...